जमशेदपुर: सावन का महीना शुरू होते ही शहर में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है। टुइलाडूंगरी स्थित श्री श्री शीतला माता मंदिर महिला समिति द्वारा सावन के पहले सोमवार को एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पवित्र यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पीले वस्त्र और कलश के साथ शामिल हुईं।
सुबह सभी महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्र हुईं। उन्होंने अपने सिर पर पीले कलश रखे और डीजे की भक्ति धुनों के साथ गाते-बजाते हुए मानगो गांधी घाट के लिए रवाना हुईं। घाट पर पूजा-पाठ और संकल्प के बाद सभी ने अपने-अपने कलश में पवित्र जल भरा और कतारबद्ध होकर मंदिर की ओर वापस लौटीं।
🙏Don’t forget to explore them for more informative and latest updates!
मंदिर पहुंचकर सभी महिलाओं ने भगवान शिव को जल अर्पित किया। इसके बाद विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। पूजा समाप्त होने के बाद सभी श्रद्धालुओं को सभागार में पंगत में बैठाकर भोग प्रसाद ग्रहण कराया गया।
इस धार्मिक आयोजन में मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में धर्म और अध्यात्म के लिए समय निकालना बहुत ज़रूरी है। भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
महिला समिति की अध्यक्ष जमुना निषाद ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की भागीदारी हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। सावन के पवित्र महीने में महिलाएं पूरे श्रद्धा और नियमों के साथ उपवास रखती हैं और शिवजी की पूजा करती हैं। उनका मानना है कि इस पूजा से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है एवं पति की लंबी उम्र की कामना करने के शासन परिवार में सुख शांति को पूरा करती है।
इस कलश यात्रा और पूजा कार्यक्रम में महामंत्री गिरधारी लाल, परमानंद कौशल, मंजू ठाकुर, मंजू साहू, नूतन साहू, सोनी साहू, इंद्रा साहू, द्रौपदी साहू, बेला देवी, कमला निषाद, नंदनी देवी, हेमा साहू, मोहिनी साहू, चांदनी साहू, सुमन निषाद, प्राची निषाद, चित्रा देवी, गौरी साहू, पूनम देवी, मनोरमा, त्रिवेणी निषाद, कामेश्वर साहू, चंद्रिका निषाद “सुकालू”, श्रीनू राव, दिनेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
यह आयोजन सावन की भक्ति और शिवभक्तों की आस्था का सुंदर उदाहरण रहा।
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको कैसी लगी? अपने विचार और सुझाव हमारे साथ ज़रूर साझा करें ताकि हम भविष्य में और भी बेहतर और उपयोगी लेख आपके लिए ला सकें।
इस पोस्ट को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना न भूलें, ताकि वे भी इस जानकारी का पूरा लाभ उठा सकें।
Jamshedpur की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए जुड़े रहें – Whatsapp पर!