जमशेदपुर: संस्कार भारती, जमशेदपुर महानगर शाखा ने हर साल की तरह इस साल भी गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया। यह कार्यक्रम तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित हुआ।
इस खास मौके पर साहित्य की छंद विधा में विशेष योगदान देने वाली गुरु प्रतिभा प्रसाद को ‘पद्मश्री बाबा योगेंद्र नाथ स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कोषाध्यक्ष नीलांबर चौधरी द्वारा प्रस्तुत ध्येय गीत और अतिथियों के दीप प्रज्वलन से हुई।
🙏Don’t forget to explore them for more informative and latest updates!
संस्था की अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और गुरु पूर्णिमा की महत्ता पर अपने विचार रखे। सम्मानित अतिथि गुरु प्रतिभा प्रसाद ने भी गुरु की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ पूनम सहाय और डॉ लक्ष्मी झा ने भी गुरु की महानता और समाज में उनके योगदान पर सुंदर विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र राज ने किया।
इस आयोजन में लक्ष्मी रूबी ने परंपरागत रूप से चंदन-रोली की रस्म निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनिता निधि, सरिता सिंह, और प्रतिभा प्रसाद के शिष्य – नीलम पेडीवाल, पूनम सिन्हा, रंजनी राजन, मनीषा सहाय सुमन, रीना सिन्हा सलोनी, अरुणा झा, उपासना सिन्हा, बिनोद कुमार, डॉ. सरित किशोर, डॉ. आशा गुप्ता और नीलांबर चौधरी की विशेष भूमिका रही।
नीता सागर और दीपिका बनर्जी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं शोभा सिंह और मंजू कुमार ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
कार्यक्रम में डॉ. स्नेह लता सिन्हा, एसपी सिन्हा, पद्मा प्रसाद सहित कई अन्य सम्मानित अतिथि उपस्थित थे, जिससे यह आयोजन और भी गरिमामय बन गया।
इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपको कैसी लगी? अपने विचार और सुझाव हमारे साथ ज़रूर साझा करें ताकि हम भविष्य में और भी बेहतर और उपयोगी लेख आपके लिए ला सकें।
इस पोस्ट को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना न भूलें, ताकि वे भी इस जानकारी का पूरा लाभ उठा सकें।
Jamshedpur की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए जुड़े रहें – Whatsapp पर!